
Archived
कासगंज हिंसा : मृतक चंदन गुप्ता के घर फहराया गया 50 फीट ऊंचा तिरंगा
Arun Mishra
7 Feb 2018 5:23 PM IST

x
चंदन गुप्ता के घर पर बुधवार को 50 फीट लंबा तिरंगा फहराकर घरवालों ने उसे श्रद्धांजलि दी।
कासगंज : उत्तरप्रदेश के जनपद कासगंज में गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा यात्रा के दौरान हुई हिंसा में मारे गए चन्दन गुप्ता के घर 50 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया है। चंदन गुप्ता के घर पर बुधवार को 50 फीट लंबा तिरंगा फहराकर घरवालों ने उसे श्रद्धांजलि दी।
आपको बतादें कि चंदन गुप्ता का परिवार मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। चंदन के परिवार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और बचे हुए आरोपियों की जल्द धरपकड़ की सीएम योगी से मांग की। वहीं चंदन को शहीद का दर्जा देने के मामले में सीएम योगी ने कोई जवाब नहीं दिया है।
50 feet high Tri-colour unfurled on the terrace of #ChandanGupta's residence. #Kasganjclashes pic.twitter.com/jQbd6YwTZs
— ANI UP (@ANINewsUP) February 7, 2018
गौरतलब है कि कासगंज सांप्रदायिक हिंसा के मुख्य आरोपी माने जा रहे तीन भाइयों में से एक सलीम को एसटीएफ ने 31 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। सलीम पर मुख्य केस तिरंगा यात्रा में हुए विवाद के बाद अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन की हत्या का आरोप है। मामले में फिलहाल मुख्य आरोपी वसीम जावेद और नसीम जावेद अभी भी फरार हैं।
Next Story