Archived

कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान बवाल, फायरिंग में एक की मौत, शहर में लगा कर्फ्यू

Arun Mishra
26 Jan 2018 2:51 PM IST
कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान बवाल, फायरिंग में एक की मौत, शहर में लगा कर्फ्यू
x
जनपद कासगंज दो समुदायों में हुए तनाव के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है।
कासगंज : उत्तरप्रदेश के जनपद कासगंज दो समुदायों में हुए तनाव के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। अलीगढ़ मंडल के आईजी संजीव गुप्ता जनपद कासगंज पहुँच गए गए हैं। पुलिस कप्तान सुनील सिंह व डीएम मौके पर मौजूद हैं।

दरअसल, जहां कासगंज में एक तरफ में 69वां गणतंत्र दिवस पुलिस लाइन में मनाया जा रहा था। प्रशाशन सोरो में पुलिस लाइन में कार्य क्रम चल रहा था तो दूसरी ओर नगर कासगंज में बिलराम गेट चौराहा से रोडवेज बस स्टेंड के बीच गणतंत्र दिवस की स्कूली बच्चों की रैली के दौरान बंदे मातरम को लेकर टीका टिप्पणी करने को लेकर दो समुदायों के लोगों ने ने पत्थर बाजी व तेजाब डाल दिया। जिसको लेकर गाड़ियों व बाइकों की भी तोड़-फोड़ कर डाली।



तहसील गली मे दो पक्षों मे हुई फायरिंग मे अभिषेक गुप्ता नाम़ के युवक की मौत हो गई है। दो युवक घायल हैं। सूचना पर परेड ग्राउंड से एएस पी सुनील कुमार सिंह ने तत्काल मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की व स्वयं कप्तान व जिलाधिकारी मोके पर पहुंचे और तनाव पूर्ण स्तिथि नियंत्रण में कर पाई। बरहाल बिलराम गेट से लेकर रोडवेज तक एहतियात के तौर बाहरी जनपदों से फोर्स बुला लिया गया है और नगर छावनी में तबदील कर दिया गया है। पुलिस कप्तान व डीएम मौके पर हैं।




शुक्रवार को सुबह 10 बजे के करीब एक वर्ग के युवा तीन दर्जन बाइकों पर तिरंगा यात्रा एवं जुलूस निकाल रहे थे। तिरंगा यात्रा का काफिला जब शहर के बड्डू नगर मौहल्ले में पहुंचा तो वहां मौजूद दूसरे वर्ग के युवकों ने किसी बात को लेकर उनका विरोध किया। इसके बाद दोनों वर्गों के युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया और मारपीट व पथराव शुरू हो गया। मारपीट व पथराव तेज होने की बजह से तिरंगा यात्रा निकाल रहे युवक बाइक छोड़ भाग खड़े हुए। इस दौरान किसी ने दो फायर भी किए। जिससे शहर में तनाव पूर्ण स्थित पैदा हो गई।




दो वर्गों के बीच विवाद के बाद स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले को शांत करने के प्रयास करने लगे। पथराव में आधा दर्जन वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। मथुरा-बरेली हाई वे से गुजर रहा एक ट्रक, दो मैजिक व तीन स्कार्पियो कार क्षति ग्रस्त हुई हैं। शहर में हुए पथराव के बाद माहौल तनाव पूर्ण हो गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं।




जनपद के सभी थानों की पुलिस को कासगंज पहुंचने के लिए कहा गया है।



Next Story