Archived

कासगंज में स्तिथि सामान्य, तीसरे दिन बाजार खुला तो जनता ने ली राहत की सांस, लोग बाजार की और दौड़े

कासगंज में स्तिथि सामान्य, तीसरे दिन बाजार खुला तो जनता ने ली राहत की सांस, लोग बाजार की और दौड़े
x
कमिश्नर द्वारा पीस कमेटी की मीटिंग के बाद कासगंज शहर में स्थिति सामान्य की ओर. लोगों का बाजार में हुआ निकलना शुरू, लोग घर से निकलकर ले रहे बाजारों में जाकर जरूरत की चीजें.

उत्तर प्रदेश के कासगंज में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के बाद से शुरू हुआ हिंसा का दौर अब थमता नजर आ रहा है. लेकिन असामाजिक तत्व किसी भी मौके से चूकना नहीं चाहते है.


रविवार की सुबह भी एक कंडम खोखे में आग लगाकर अपने मंसूबे पूरे करते नजर आये. दूसरी ओर तलाशी के दौरान पुलिस को एक घर से देशी बम और हथियार मिले हैं. हालांकि, यूपी के नए डीजीपी ओपी सिंह का कहना है कि बीते 10 घंटे से कोई हिंसा नहीं हुई है. अब स्तिथि नियंत्रण में है. प्रसाशन पूरी मुस्तैदी से सतर्क नजर आ रहा है. प्रत्येक जगह सख्ती से निगरानी की जा रही है. जहाँ ड्रोन से जरूरत है वहां ड्रोन से निगरानी की जा रही है.


तीन दिन में अब तक इस मामले में कुल 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बड़ी संख्या में लोग हिरासत में भी लिए गए हैं. इससे पहले, शनिवार को भी हिंसा जारी रही. उपद्रवियों ने शहर में कई जगहों पर आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिए और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. राजनैतिक लोंगों ने माहौल बिगाड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जबकि सरकार भी उन्हीं की है लेकिन विपक्ष की राजनीत करते करते भूल गए कि अब हम ही जिम्मेदार है.

पूरी पुलिस व्यवस्था के बाद भी इस तरह की घटनाएं बड़े सवाल उठा रही हैं. इस बीच अलीगढ़ रेंज के कमिश्नर ने कहा कि कर्फ्यू लगाने की जरूरत नहीं है. उनका तर्क है कि कर्फ्यू वाली स्थिति ही नहीं है. जान-माल का नुकसान ही नहीं है तो कर्फ्यू क्यों लगाया जाये. कमिश्नर द्वारा पीस कमेटी की मीटिंग के बाद कासगंज शहर में स्थिति सामान्य की ओर. लोगों का बाजार में हुआ निकलना शुरू, लोग घर से निकलकर ले रहे बाजारों में जाकर जरूरत की चीजें.


आईजी रेंज सुनील कुमार ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा, एक देसी बम और पिस्तौल भी बरामद की गई है. जल्द ही हम सब कुछ सुचारू कर देंगे. किसी भी अप्रिय घटना को नहीं होने दिया जा रहा है.


सबसे दिलचस्प बात यह रही कि जिलाधिकारी आरपी सिंह और पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाई साथ ही सरकार के द्वारा भेजे गये अधिकारीयों ने पूरी ईमानदारी से अपना कार्य कर जनता का दिल लूट लिया. इसके साथ ही कई आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद जनता भी प्रसाशन के साथ खड़ी नजर आई. हालांकि जिलाधिकारी और एसपी दोनों अधिकारी पहले भी जनता की समस्या सोशल मिडिया से भी सुनते रहे है. इसलिए जिले की जनता भी अधिकारीयों के साथ खड़ी नजर आ रही थी. अगर साथ नहीं दे रहे तो वो राजनेता थे.

Next Story