
कासगंज पुलिस की बड़ी सफलता, गंगा की कटरी में चल रही अवैध शस्त्रों की फैक्टरी पकड़ी, चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

कासगंज : पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार के निर्देशन में कुख्यात अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान में थाना सोरों पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान नाजायज शस्त्र कारखाना से आधा दर्जन नाजायज रायफल/बन्दूक/ तमंचा, अधबने तमंचा, जिन्दा व खोखा कारतूस .315 बोर/12 बोर एवं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। कोतवाली सोरों पुलिस को घटियारी घाट गंगा की कटरी में संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री जो संगठित गिरोह द्वारा संचालित की जा रही थी को मुखबिर की सूचना पर 04 अभियुक्तों सहित पकडने में सफलता प्राप्त हुई। गंगा की कटरी की भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर थाना कोतवाली सोरों व थाना सहसवान जनपद बदायूं के बार्डर पर नाजायज शस्त्र कारखाना का संचालन किया जा रहा था। ज्ञातव्य हो कि विगत दिनों भी थाना सोरों पुलिस द्वारा इसी इलाके से दो अन्तर्राज्जीय शस्त्र फैक्ट्रियों को मय तीन अभियुक्तों के पकडा गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना सोरों पर मु0अ0सं0 561/17 धारा 5/25 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया था, जिसमें अभियुक्त मुन्ना लाल पुत्र कालीचरन उपरोक्त मौके से भागने में सफल रहा था। उक्त मुन्ना लाल द्वारा पुनः अपने नए साथी संगठित कर नाजायज शस्त्र कारखाना का संचालन किया जा रहा था। गिरफ्तार किये गए अपराधी निम्न है ।




