Archived

डीएम एसपी के तत्परता के चलते कासगंज में स्तिथि काबू में, अफवाहों पर ध्यान दें

डीएम एसपी के तत्परता के चलते कासगंज में स्तिथि काबू में, अफवाहों पर ध्यान दें
x
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जिले की जनता से अनुरोध किया है कि शांति बनाये रखें.

उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में 69 वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से पुलिस लाइन में मनाया जा रहा था. तो दूसरी तरफ नगर कासगंज में बिलराम गेट चौराहे से होकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व विद्यालय के छात्र गणतंत्र दिवस के अवसर पर जुलूस व रैली निकाल रहे थे. तभी नारे बाजी शुरू हो गई.


नारे वाजी के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे और भी गर्मागर्म नारे को लेकर किसी दूसरे समुदाय के ब्यक्ति ने पत्थर मार दिया. जो कि किसी बच्चे के सिर में लगा. चोट आने से भड़के लोगो मे ईट पत्थर बाजी होने लगी. थोड़ी देर में वाइकों और गाड़ियों की तोड़ फोड़ कर डाली और वाहनो को छति ग्रस्त कर दिया. देखते ही देखते गोलिया चलनी शरू हो गई. जिस से कासगंज शहर के अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन उम्र 25 बर्ष को गोली लग गई. गोली लगने से घायल अभिषेक को अस्पताल जाते समय रास्ते में मौत हो गई.


खबर मिलते ही आनन फानन में सोरो से अधिकारी जिलाधिकारी आर पी सिंह, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह जिले का भारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे. बेकाबू लोंगों को समझाने का प्रयास करते हुए बिलराम गेट व रोडबेज बस अड्डा के क्षेत्र को घेर लिया. वायरलेस द्वारा बाहरी जनपदों से पुलिस फोर्स मौके की नजाकत देख बुला लिया एहितयात के तौर पर नगर कासगंज को छाबनी में तबदील कर दिया. मीडिया के पूछे जाने पर डीएम ने कहा स्थिति नियंत्रण में है.


बरहाल लोकसभा सांसद राजबीर सिंह के साथ जिले के विधायकगण भी मौके पर पहुंच गए और अपराधियों को जेल भेजे जाने की मांग की. अधिकारियो ने नगर व जिला में धारा 144 लागू कर दी है. घायलों को कासगंज अलीगढ भेजा है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जिले की जनता से अनुरोध किया है कि शांति बनाये रखें. नगर में तनाव पूर्ण स्तिथि बनाने वालों क खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी. साथ ही मृतक परिवार के साथ पूरा प्रसाशन मुसतैदी के साथ खड़ा रहेगा. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी.


लेकिन आज जिस तरह जिला के अधिकारीयों ने तत्परता दिखाते हुए स्तिथि काबू में की वो बाकई काबिले तारीफ है. प्रशाशन ने स्थित नियंत्रण मे कर जिले में एक मिसाल कायम की है. अफवाहो पर ध्यान न दे, यदि कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी .

Next Story