
कासगंज हिंसा में मृतक चंदन के पिता की अपील, डीएम एसपी ने भी दंगाइयों से सख्ती से निपटने के दिए निर्देश

कासगंज: हिंसा का दौर थमता नजर आये तब तक कोई न कोई खड़ी गाड़ियाँ जो सालों से कबाड़े में खड़ी है उनमें पेट्रोल से भीगे कपड़े डालकर आग लगाना ये किस और इशारा कर रहा है। प्रसाशन के पहुंचने तक मीडिया उन बातों को बढ़ा चढ़ा कर दिखाना माहौल खराब करता है। सबसे पहले जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक को कानून व्यवस्था लागू करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
प्रदेश के जोन स्तर के अधिकारी भी मौजूद है स्तिथि को देख रहे है। सरकार को सबसे पहले जो भी बलवाई है उन्हें चिंहित करके उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। पुलिस प्रसाशन जब पचास लोंगों को गिरफ्तार कर चूका है तो उसे कार्यवाही करने का मौका मिलना चाहिए। देखते ही देखते कासगंज के फिजां में आग लगाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही हो जिन्होंने इसमें घी डालने का काम किया। चाहे वो कोई भी हो।
कासगंज में मारे गए चन्दन गुप्ता के पिता का कहना है कि, चन्दन किसी संगठन का सदस्य नहीं था। हर साल तिरंगा लेकर बाइक पर रैली निकलती थी। इस साल भी वो गया था। उन्होंने सबसे शान्ति की अपील की है। चन्दन के पिता कह रहे हैं कि, उनका बेटा चला गया, अब किसी और के बेटे के साथ हादसा न हो। कासगंज में और कासगंज से बाहर भी लोगों को चन्दन के पिता की ही बात ध्यान से सुनना चाहिए। दूसरों का कहा मत सुनिए। बाकी पुलिस का काम है कि, हत्यारे को पकड़कर सजा दिलाई जाए।




