Archived

एसपी सुनील कुमार ने किया हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफास, कई अवैध हथियार बरामद

एसपी सुनील कुमार ने किया हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफास, कई अवैध हथियार बरामद
x
कासगंज:- पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर अवैध हथियारों की तस्करी करने गिरोह का किया खुलासा. सोरों कोतवाली पुलिस ने दो आरोपीयों को क्षेत्र के गोरहा नहर के पास से गिरफ्तार किया था.

पकड़े गए दोनो आरोपियों के पास से पुलिस ने 10 तमंचे, एक देशी पिस्टल, एक देशी रिवाल्वर, एक दर्जन से अधिक जिंदा कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल सहित आदि तमाम सामग्री भी बरामद की गई.

एसपी सुनील कुमार सिंह ने सोरों कोतवाली पुलिस टीम को इन आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पांच हजार नगद इनाम भी दिया. पुलिस पकड़े गए आरोपियों से सघन पूछताछ कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.
Next Story