
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कासगंज
- /
- पति की लंबी उम्र के...
पति की लंबी उम्र के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, लेकिन खुद की नहीं बच पाई जान, साइलेंट अटैक ने ले ली महिला की जान

उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां पर करवा चौथ के दिन जिस महिला ने अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा था। खुद उसी महिला की नहीं बच पाई जान। साइलेंट अटैक ने ले ली महिला की जान
रात में आया साइलेंट अटैक
कासगंज के नदरई गेट गांधी मूर्ति क्षेत्र निवासी सतीश चंद्र माहेश्वरी गल्ला कारोबारी हैं। उनकी पत्नी जमुनेश माहेश्वरी ने करवाचौथ पर अपने पति की दीर्घायु के लिए उपवास रखा था। पर्व के लिए दिन भर तैयारियां की। सायं के समय अपने को सुहागिन की तरह से सजाया। रात्रि लगभग 8:15 बजे जब चंद्र देव ने दर्शन दिए तो चंद्रमा को अर्ध्य देकर पूजा अर्चना की। पति ने भी पत्नी को मनपसंद व्यंजन खिलाकर उपवास खुलवाया। पति को भी क्या पता था कि वह अपनी पत्नी को अपने हाथ से अंतिम निवाला खिला रहे हैं। रात को लगभग 1.30 बजे पत्नी की अचानक तबीयत खराब हो गई। उनको साइलेंट अटैक आ गया। तबीयत बिगड़ने की जानकारी पति को दी गई।
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
इसके तुरंत बाद पति व अन्य परिजन भी जाग गए। उनको तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया। लेकिन रास्ते में उन्होंने अपने पति की बाहों में दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। जब इसकी जानकारी उनके नाते रिश्तेदार, परिचितों आदि को हुई तो काफी संख्या में लोग उनके घर पर एकत्रित हो गए। लोग दुखी परिजनो को ढांढस बंधाते रहे।
Satyapal Singh Kaushik
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।