Archived

कासगंज पुलिस ने किया आरडी, एफडी कम्पनी का बड़ा खुलासा, १ करोड़ से ज्यादा की हेराफेरी

कासगंज पुलिस ने किया आरडी, एफडी कम्पनी का बड़ा खुलासा, १ करोड़ से ज्यादा की हेराफेरी
x

कासगंज:ज्वालापुरी कालौनी सोरो गेट कासगंज निवासी जितेन्द्र कुमार पुत्र अरविन्द कुमार ने थाना कोतवाली में सूचना दी कि यंग इण्डिया म्यूचन बैनिफिट निधि लिमिटेड कासगंज मे उसके द्वारा बचत खाता व आवर्ती खाता व फिक्स डिपोजिट मे खुद ने तथा उसके परिवार के सदस्यो ने अपना धन जमा किया था कम्पनी के संचालक व सहयोगी सन्दीप कुमार पुत्र रामवीर सिंह सोलंकी निवासी गेंदूपुरा अमापुर रोड व प्रीती सक्सैना पत्नी नवीन सक्सैना निवासी मौ. मोहन कासगंज व सुनील कुमार पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी बघेलपुरी थाना ढोलना कासगंज व अरुण सिंह वर्मा उर्फ गौरव पुत्र शिवशंकर निवासी मुन्नालाल हलवाई के पास सहावर गेट कासगंज व मौ. सागीर अहमद पुत्र जाकिर अहमद निवासी ठण्डी सड़क कासगंज व अमर सिंह पुत्र बादाम सिंह निवासी इण्डस्ट्रीयल एरिया कासगंज व पवन दुबे द्वारा जमा धनराशि को बार-बार कहने के बाद भी वापिस नही दिया जा रहा है। इस कम्पनी के उक्त लोगो द्वारा बेईमानी व धोखाधडी की जा रही है।


इस सम्बन्ध मे थाना कोतवाली कासगंज पर मु0अ0सं0 08/018 धारा 406,420,467,468,504,506,भादवि पंजीकृत होकर विवेचना प्रारम्भ की गई। विवेचना सब इंस्पेक्टर श्रीमती इन्दु वर्मा को को सौंपी गई। उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुये उच्च अधिकारियो के निर्देशन मे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतुकार्यालय यंग इण्डियाइन्द्रापुरी मार्केट पर मुझ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज रिपुदमन सिंह मय हमराही एसआई इन्दु वर्मा व ASI प्रेमपाल सिंह व मुख्य आरक्षी मीनू शर्मा व फोर्स के दबिश दी गयी। मौके पर अभियुक्त 1.संदीप कुमार पुत्र रामवीर सिंह सोलंकी निवासी गली न0 5 दुर्गा कालौनी थाना कोतवाली कासगंज 2. अरुण सिंह वर्मा उर्फ गौरव पुत्र शिवशंकर निवासी मुन्नालाल हलवाई के पास सहावर गेट कासगंज 3. संजय कुमार गोला पुत्र राजाराम निवासी इण्डिस्ट्रीयल एरिया स्माइलपुर रोड थाना कोतवाली कासगंज को समय करीव 22.30 बजे रात गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार व्यक्तियों से व्यक्तिगत एवं सामूहिक रुप से गहनता से पूछताछ की गयी, तो वताया कि इस फर्म को अमर सिंह पुत्र बादाम सिंह निवासी इण्डस्ट्रीयल एरिया स्माइलपुर रोड थाना कोतवाली कासगंज व सुनील कुमार पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी बघेलपुरी थाना ढोलना जिला कासगंज हाल निवासी लक्ष्मी टाकीज के पीछे थाना कोतवाली कासगंज द्वारा संचालित किया जा रहा है।


इसमें सात लोग कार्य करते है अमर सिंह नशीले पदार्थ में गिरफ्तार होकर जिला कारागार में निरुद्ध है। सुनील फर्म का पूरा पैसा लेकर फरार है, कम्पनी द्वारा आरडी, एफडी, एमएस प्लान व इसमें 60 प्रकार के प्रोजेक्ट है। जिन्हे एजण्टों द्वारा बिकवाया जाता है,जो लाभांश मिलता है कम्पनी के सी.एम. डी. अमर सिंह व एम.डी. सुनील द्वारा प्रत्येक सदस्य को पद के अनुसार प्रतिशत में वितरित कर लेते है। गिरफ्तार अभियुक्त तीनों के अलावा मोहम्मद सगीर अहमद पुत्र जाकिर अहमद निवासी ठण्डी सडक कासगंज, प्रीति सक्सैना पत्नी नवीन सक्सैना निवासी गली मोहन कासगंज, पवन दुबे निवासी स्टेट बैंक कालौनी कासगंज व प्रीति वार्ष्णेय पुत्री देवकीनन्दन वार्ष्णेय निवासी बडी होली कासगंज का शरीक होना बताया एवं उक्त कम्पनी का 08 सितम्बर 2015 से संचालन होने की बात बतायी है।


कम्प्यूटर की स्क्रीन शोट पर देखने पर कम्प्यूटर पर लेनदेन की पूरी लिस्ट मौजूद है स्क्रीन शोट में आरडी प्लान, एफडी प्लान,एमएस प्लान एवं लांस लिखा है कलैक्शन रिपोर्ट के अनुसार 9684 ट्रांजेक्शन 08 सितम्बर 2015 से 02 जनवरी 2018 तक हुये है, जिसमें कुल धनराशि एक करोड उनहत्तर लाख बयालीस हजार नौ सौ सत्तर रुपये अंकित है। उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तों से कम्पनी के संचालन के सम्बन्ध में लाइसेंस / रजिस्ट्रेशन /मेमोरेण्डम/ आर्टिकल तलब किया तो नहीं दिखा सके।


उपरोक्त से स्पष्ट है कि उक्त सभी अभियुक्तों द्वारा होने वाली जनता के साथ धोखाधडी करके नकली रसीदों को व अन्य प्रपत्रो को असली के रुप में प्रयोग कर आर्थिक लाभ हेतु बड़ी मात्रा में धन अर्जित किया जा रहा है मौके से कम्प्यूटर, सीपीयू , आरडी एफडी के कागज समेत सामान कब्जे में लिया गया।

इतने बड़े खुलासे पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने सभी पुलिस कर्मियों को धन्यवाद दिया और हौसलाअफजाई की।

Next Story