Archived

कासगंज पुलिस की तत्परता से अपहृत मासूम रेहान की सकुशल बरामदगी, घायल सिपाही को अस्पताल देखने पहुंचे एसपी

कासगंज पुलिस की तत्परता से अपहृत मासूम रेहान की सकुशल बरामदगी, घायल सिपाही को अस्पताल देखने पहुंचे एसपी
x

आज जब सभी घरों में करवा चौथ की धूम मची है, हंसी-खुशी का माहौल बना हुआ है, लोग एक-दूसरे को बधाईयां देते थक नहीं रहे हैं, आज इसी समय मेरा बहादुर साथी मानवेन्द्र अपने परिवार से दूर कर्तव्य की राह में 8 वर्षीय नन्हे रेहान के अपहरणकर्ताओं की गिरफ़्तारी के दौरान अपराधी की गोली से बुरी तरह घायल होकर बरेली के अस्पताल में आज सुबह से ही ज़िन्दगी और मौत के बीच झूल रहा है। यह बात कासगंज के पुलिस अधीक्षक कासगंज सुनील कुमार सिंह ने कही।




एसपी सुनील कुमार ने बताया कि नन्हे रेहान की सकुशल बरामदगी के फौरन बाद पुलिस द्वारा एक-एक करके सभी अपहरणकर्ताओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई। कुछ ही घंटों में तीन अपहरणकर्ताओं की गिरफ़्तारी हो चुकी थी। फिरौती की रकम, फ़िरौती माँगने में इस्तेमाल में आया मोबाइल, नाजायज़ असलहे और बच्चे के अपहरण के लिए इस्तेमाल किया गया बोलेरो बरामद हो चुके थे।


एसपी बोले मुझे अफ़सोस, मेरा बहादुर साथी मानवेन्द्र और हम सभी पुलिसकर्मी इस सफलता पर ज़श्न मनाने की मनःस्थिति में नहीं थे। क्योंकि रेहान के घर में खुशी लाने के क्रम में मानवेन्द्र ने अपने जान की बाजी लगा दी थी और आज उसके परिवार के साथ-साथ हम सभी पुलिस परिवार के सदस्य भी उसके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। प्रभु हम सब पर कृपा करें और मानवेन्द्र के जीवन की रक्षा करें।


आपको मालुम हो कि बीते दिन सहावर थाना क्षेत्र के हसनपुर गाँव से नन्हे रेहान को अज्ञात बदमाश उस समय अपहरण के ले गए जब वो स्कूल जा रहा था। अपहरणकर्ताओं ने उससे पता पूछने के नाम पर कार में बिठाया और रफ्फुचक्कर हो गये। इस घटना का चश्मदीद गवाह अपह्रत रेहान का छोटा भाई था जो कुछ भी बता पाने में असमर्थ था। एसपी सुनील कुमार ने अपनी टीम को लगाकर उस बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया साथ ही अपहरणकर्ता भी गिरफ्तार कर लिए।


इस घटना के खुलासे से एसपी सुनील कुमार से जनता बेहद खुश नजर आ रही है साथ ही मानबेद्र के स्वस्थ होंने की कामना कर रहे है। एसपी अक्सर फेसबुक और सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के हर समय साथ रहते है। कासगंज की जनता अपने पुलिस अधीक्षक के अपने पन से बेहद खुश नजर आ रही है।

Next Story