
Archived
कासगंज में तेज रफ्तार ने ली दो युवकों की जान, मचा कोहराम
शिव कुमार मिश्र
2 Nov 2017 4:05 PM IST

x
यूपी के कासगंज जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। बीती रात तेज रफ्तार टैक्टर नीलगाए को बचाने को लेकर पलट गया। जिसकी चपेट में आकर दो टैक्टर सवार युवको की दबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अनहोनी घटना के शिकार होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
तेज रफ्तार का शिकार हुए दोनों मृतक कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर के रहने वाले जसबीर सिंह और धर्मेन्द्र कुमार है। बताया जा रहा है कि ये दोनों मैसी टैक्टर से खेत जोतने के लिए गए हुए थे। जब खेत जोतकर रात्रि एक बजे के तकरीबन वापस आ रहे थे, तभी गांव अफजलपुर जरेला के समीप नीलगाए टैक्टर के आगे आ गई और टैक्टर खाई में पलट गया। इसके नीचे जसबीर सिंह और धर्मेेन्द्र दब गए।
जानकारी मिलने पर पहूँचे लोगों ने टैक्टर से दबे युवको को बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनो की मौत के बाद तमाम लोग घटना स्थल पर इकठ्ठे हो गए। जहां परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। चूल्हे भी बुझे पडे हैं। घरों में मातम छाया हुआ है।
रिपोर्ट अतुल यादव कासगंज
Next Story




