कासगंज

संजीव यादव बाबा आमटे स्मृति सम्मान से सम्मानित होंगे

Shiv Kumar Mishra
29 March 2023 10:40 AM GMT
संजीव यादव बाबा आमटे स्मृति सम्मान से सम्मानित होंगे
x

एटा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम कासगंज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव यादव को आगामी पृथ्वी दिवस सम्मेलन में 22 अप्रैल को दिल्ली में किंग्सवे कैंप स्थित हरिजन सेवक संघ के सभागार में आयोजित समारोह में प्रख्यात समाजसेवी बाबा आमटे स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

संजीव यादव को यह सम्मान बीते वर्षों में उनके समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु दिया जा रहा है। संजीव यादव को यह सम्मान प्रख्यात पर्यावरणविद पद्मश्री लक्ष्मण सिंह लापोडिया और प्रख्यात गांधीवादी हरिजन सेवक संघ के अध्यक्ष डा० श्री शंकर कुमार सान्याल जी प्रदान करेंगे। यह जानकारी नव प्रभात जन सेवा संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती सुमन द्विवेदी ने दी है।

संजीव यादव हमेशा समाज सेवा में बढ़ चढ़ कर भाग लेते है और उतने ही अपने काम के प्रति भी हमेशा सजग रहते है। अपने काम को लेकर भी हमेशा प्रदेश में अब्बल आते है। बीते साल में भी कई बड़े पुरस्कारों से नवाजे जा चुके है।

Next Story