

x
कासगंज पुलिस ने एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है. जिसने दोनों हाथों में तमांचा लहराते हुए फोटो सोशल मीडिया में वायरल किया था. मामला सामने आने के बाद सिढ़पुरा थाने की पुलिस ने उसे तमांचे के साथ गिरफ्तार कर लिया.
बता दें, कि सिढ़पुरा इलाके का रहना वाला अभिषेक उर्फ़ गोल्डी अपने को डाॅन साबित करने के लिए दोनों हाथों में तमांचा लहराते हुए एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल किया था. लेकिन इसकी एक छोटी सी गली उसे पहुंचा दिया हवालात. बताया जा रहा है कि उसे डाॅन बनने का बेहद शौक हैं.
इस मामले में यूपी पुलिस के एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने ट्वीट करके मामले को गंभीरता से लिया था. पुलिस ने आरोपी अभिषेक उर्फ़ गोल्डी को अवैध असलाह रखने के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 3 तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है. वहीं दोनों हाथों में तमंचा लहराते फ़ोटो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था.
Next Story




