कासगंज

कासगंज में 100 फीट के मोबाइल टावर पर चढ़कर युवक ने फहराया तिरंगा ,बना चर्चा का विषय

Desk Editor
15 Aug 2022 10:14 AM GMT
x

पूरे देश में आजादी का जश्न देखने को मिल रहा है,जहां सभी हिंदुस्तानी आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के रंग में रंगे हुए हैं,जगह जगह तिरंगे को लेकर संस्कृति कार्यक्रम भी चल रहे हैं

, वही कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा नगर में अहमद नाम के युवक का तिरंगा फहराने का अलग ही अंदाज देखने को मिला है,जहां गंजडुंडवारा निवासी अहमद नाम के युवक ने 100 फिट के टावर पर चढ़कर,

आजादी का जश्न मनाया है और टावर पर ध्वजारोहण किया है, जिसके बाद यह वीडियो कासगंज जनपद में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है,और टावर पर तिरंगा फहराने वाला युवक अहमद चर्चा का विषय बना हुआ है।

Next Story