कौशाम्बी

बिजली के खंभे से टकराई थाना अध्यक्ष की कार, और फिर

Shiv Kumar Mishra
15 May 2022 2:11 PM GMT
बिजली के खंभे से टकराई थाना अध्यक्ष की कार, और फिर
x

कौशाम्बी। पइंसा थाना क्षेत्र के उदहीन गांव के पास धाता थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह की अनियंत्रित कार बिजली के खम्बे से टकरा गयी है हादसे में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह को चोट आई है कार लड़ने से बिजली का खम्बा टूट गया है सूचना पाकर मौके पर पहुंची।

स्थानीय पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार से थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है थाना अध्यक्ष के हादसे में घायल होने की जानकारी पुलिस महकमे में पहुँची तो फतेहपुर पुलिस भी मदद और बचाव के लिए आ गई है आधी रात को थानाध्यक्ष धाता आशुतोष कुमार सिंह कौशांबी के पइंसा थाना क्षेत्र क्या करने आ रहे थे इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है।

घटनाक्रम के मुताबिक फतेहपुर जनपद के धाता थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह बीती रात कार लेकर पइंसा थाना क्षेत्र के उदहीन गांव से आगे की ओर जा रहे थे जैसे ही वह उदहीन गांव के पास पहुंचे अनियंत्रित होकर उनकी कार बिजली के खंभे से टकरा गई है हादसे में थाना अध्यक्ष धाता आशुतोष कुमार सिंह को चोटें आई हैं और कार क्षतिग्रस्त हो गई है।

Next Story