कौशाम्बी

सर्प दंश से 35 वर्षीय ब्यक्ति की मौत, परिवार में मचा हाहाकार

Shiv Kumar Mishra
12 Dec 2022 6:28 AM GMT
सर्प दंश से 35 वर्षीय ब्यक्ति की मौत, परिवार में मचा हाहाकार
x

कौशाम्बी कोखराज क्षेत्र के ककोढा ग्राम में रविवार की शाम लगभग 5 बजे सत्यनारायण कोरी 35 वर्ष पुत्र स्वा सहादेव अपने खेत में काम कर रहा था कि अचानक मेड से निकल कर सर्प ने काट लिया।

ग्रामीणों के अनुसार झाड़ फूक व उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत होने से परिवार वालो का रो रो कर हाल बेहाल है वही बच्चों के सर से पिता का साया भी उठ गया।

मृतक की दो लड़की वन्दना 16 वर्ष ,साधना 5 वर्ष, व एक लड़का आदित्य 12 वर्ष दहाड़ मार कर रो रहे हैं। सत्यनारायण की मौत की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी उसके घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई है परिजनों ने लिखित सूचना थानां कोखराज को दी हैं।

Next Story