कौशाम्बी

फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश

Shiv Kumar Mishra
29 Jun 2023 4:37 PM GMT
फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश
x
Dead body of married woman found hanging

कौशांबी करारी थाना क्षेत्र के पिपरकुंडी गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया है मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

जानकारी के मुताबिक चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव निवासी मंजू देवी पुत्री भोला की शादी 12 साल पहले करारी थाना क्षेत्र के पिपरकुंडी गांव निवासी अनिल कुमार के साथ हुई थी विवाहिता मंजू देवी उम्र 32 वर्ष पत्नी अनिल कुमार ने बीती रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।

मृतक महिला की दो लड़की समीक्षा 8 वर्ष प्रतीक्षा 6 वर्ष का रो रो कर बुरा हाल है मृतक महिला का पति अनिल कुमार पुत्र समय लाल रिक्शा चला कर अपने परिवार का पालन पोषण कर करता है घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर जांच में जुट गई है शादी के 12 वर्षों बाद विवाहिता ने क्यों आत्महत्या किया है यह रहस्य बरकरार है।

Next Story