कौशाम्बी

पुलिस मुठभेड़ के दौरान बाइक तमंचा के साथ इनमिया अभियुक्त गिरफ्तार

Shiv Kumar Mishra
7 Aug 2023 2:43 AM GMT
पुलिस मुठभेड़ के दौरान बाइक तमंचा के साथ इनमिया अभियुक्त गिरफ्तार
x
कौशाम्बी जिले में पुलिस से इनामी बदमाश की मुठभेड़ हो गई।

कौशाम्बी: मनौरी कौशाम्बी थानाध्यक्ष पूरामुफ्ती उपेंद्र प्रताप सिंह मय हमराह पुलिस बल के बीती रात टिकरी तिराहे पर मौजूद थे कि सर्विलांस प्रभारी नगर मय टीम के मौके पर आये। मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम टिकरी से मीरापुर जाने वाली रोड पर ईंट भट्टा से पहले चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा रोका टोका गया जिसके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किया गया जिससे अभियुक्त के बायें पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार अभियुक्त का नाम मो0 हैदर पुत्र मो0 असलम नि0 शिलाखाना तेलियरगंज थाना शिवकुटी प्रयागराज, हालपता कांशीराम कालोनी थाना फाफामऊ प्रयागराज है उपरोक्त अभियुक्त मो0 हैदर, जनपद प्रयागराज के विभिन्न थानों में पंजीकृत 19 अभियोगो में वांछित है और 25000/- रू0 का इनाम घोषित अपराधी है। मौके पर अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमन्चा .315 बोर, 01 खोखा, 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 मोटर साइकिल बरामद हुयी है।

Next Story