कौशाम्बी

जन्मदिन पर उपद्रवियों ने आतंकियों की तरह मचाया उत्पात

Shiv Kumar Mishra
12 March 2023 5:07 AM GMT
जन्मदिन पर उपद्रवियों ने आतंकियों की तरह मचाया उत्पात
x
दबाव के चलते पीड़ित परिवार को थाना पुलिस ने हिरासत में लिया

कौशाम्बी।*छोटे बच्चे के जन्म दिवस के अवसर पर गांव के उपद्रवियों ने जश्न में खलल डाल दिया है। जन्मदिन के मौके पर रिश्तेदार और परिचित लोग एकत्रित थे और जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच आधा दर्जन से अधिक उपद्रवी लोगों ने गाली - गलौज मारपीट शुरू कर दी। महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए गए उनसे अश्लीलता और छेड़खानी की गई। सब कुछ खुलेआम होता रहा लेकिन उपद्रवियों के अत्याचार पर विरोध करने का किसी का साहस नहीं हुआ।

लाठी - डंडा, हांकी व रॉड से लैस होकर दर्जनों उपद्रवी जन्मदिन स्थल पर पहुंचे और लोगों को बेरहमी से पीटा। घर के बाहर खड़ी बाइक को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में आग लगा दिया जिससे घर का सामान भी जलकर नष्ट हो गया है। आरोप है कि उपद्रव के दौरान उन्होंने लूटपाट कर सामान भी लूट लिया। मामले की सूचना पुलिस को मिली पुलिस ने उपद्रवियों को गिरफ्तार करने के बजाय पीड़ित परिवार के ही दो युवको रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर थाने उठा लाई है। पुलिस का रवैया भी इस मामले में ठीक नहीं दिखा रहा है। पीड़ित पक्ष पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। एसपी को शिकायती पत्र देने के 24 घंटे बाद भी थाना पुलिस कार्यवाही नहीं कर सकी है।

जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव में जानकी देवी पत्नी दशरथ लाल मौर्या के घर उसके नाती अनिकेत उम्र 2 वर्ष का 9 मार्च को जन्मदिन था। परिवार के लोग अनिकेत का जन्मदिन मनाने में लगे थे। इसी बीच गांव के अरविंद कुमार शर्मा, रितेश, विकास, आलोक, अभिषेक, अवनीश, अरविंद कुमार शर्मा आदि लोग दशरथ लाल के रिश्तेदार को डीजे के सामने नाचने के लिए दबाव बनाने लगे लेकिन उसने डीजे के सामने नाचने से मना कर दिया इसी बात पर उपद्रवियों ने अपने साथियों को बुला लिया।

लाठी - डंडा, फरसा, रॉड लेकर जन्मदिन स्थल पर उपद्रवी पहुंचे गाली - गलौज करते हुए लड़कियों से छेड़खानी शुरू कर दी इसी बीच गौतम के ऊपर फरसा से प्रहार किया जिस पर उसने रोकने की कोशिश की उसके हाथ की उंगली कट गई। जन्मोत्सव में मौजूद कई लड़कियों के साथ छेड़खानी की गई उनके कपड़े फाड़ दिए गए। दशरथ लाल को तमंचे के बट से पीट दिया गया जिससे उसे चोटें आई है। बताया जाता है कि दशरथ लाल के बेटे शिव बरन और रामचरण को पुलिस थाने उठा लाई है जिन्हें छोड़ने के एवज में पुलिस डिमांड कर रही है। जन्मोत्सव के मौके पर मचाए गए उत्पात मारपीट के बाद कई लोगों को चोटे आई हैं। घायलों का इलाज अभी तक थाना पुलिस ने नहीं कराया है जिससे थाना पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं।

Next Story