कौशाम्बी

शादी का झांसा देकर महिला के साथ चार वर्षों तक हुआ दुष्कर्म

Shiv Kumar Mishra
18 Jun 2021 8:38 AM GMT
शादी का झांसा देकर महिला के साथ चार वर्षों तक हुआ दुष्कर्म
x

कौशांबी।*कोखराज थाना क्षेत्र के टेगाई गांव की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके साथ करारी थाना क्षेत्र का एक युवक शादी का झांसा देकर 4 वर्षों से दुष्कर्म कर रहा है। पीड़ित महिला का आरोप है कि 4 वर्षों तक दुष्कर्म करने के बाद युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया है और दूसरी महिला को उसने रखैल बना लिया है।

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अशरफ पुर गांव की रहने वाली महिला की शादी कोखराज थाना क्षेत्र के टेगाई गांव में हुई थी। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी के कुछ दिन बाद उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद पति का भांजा हरिश्चंद्र निवासी गडरियन का पुरवा थाना करारी बराबर घर आने जाने लगा और उसने महिला से कहा कि वह उससे शादी कर लेगा।

जिस पर दोनों एक दूसरे के संपर्क में आ गए लेकिन 4 वर्षों तक महिला के संपर्क में रहने के बाद युवक विधवा महिला से अब ऊब गया है और अब उसने दूसरी महिला को रखैल बना लिया है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर दुष्कर्म करने वाले हरिश्चंद्र पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित की फरियाद पर पुलिस अधीक्षक ने कोखराज थानेदार को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Next Story