लखीमपुर खीरी

वर्दी हुई शर्मसार,दरोगा लड़की लेकर हुए फरार

Satyapal Singh Kaushik
28 Dec 2022 11:45 AM GMT
वर्दी हुई शर्मसार,दरोगा लड़की लेकर हुए फरार
x
लखीमपुर खीरी के एक थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर जगेंन्द्र सिंह पर उन्नाव की एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप है

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पुलिस विभाग की ओर से कानून नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के कहीं किसी थाने के परिसर में दरोगा साहब अपना जन्मदिन मना रहे हैं तो कहीं कोई दरोगा लड़की को लेकर फरार हो गए हैं। लड़की को लेकर भागने के आरोप में दरोगा जी पर लखनऊ में मुकदमा दर्ज हो गया है, जिससे पुलिस विभाग परेशान नजर आ रहा है।

लड़की भगा ले गया दरोगा

लखीमपुर खीरी के स्टेशन में तैनात सब इंस्पेक्टर जगेंन्द्र सिंह पर उन्नाव की एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप है। लड़की के पिता ने सब इंस्पेक्टर पर आरोप लगाया है कि वो उनकी बेटी को भगाकर ले गए हैं। लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज करवायी है कि बेटी पढ़ने के लिए लखनऊ में रहती थी। 12 दिसंबर को लखनऊ जाने के बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। लड़की की सहेलियों ने दरोगा के साथ जाने की सूचना दी है। इस मामले के सामने आने के बाद से दरोगा और लड़की का कुछ पता नहीं चल रहा है। पिता ने बताया कि 9 दिसम्बर 2022 को वह घर आई थी। 12 दिसम्बर को वह फिर लखनऊ चली गई थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। सहेलियों ने बताया कि दरोगा जागेन्द्र सिंह उसे अपने साथ कहीं ले गया है।

पिता ने दर्ज कराया FIR, दरोगा भगा ले गया मेरी लड़की को

जब लड़की अपने घर नहीं लौटी तो उसके चिंतित पिता ने लखनऊ के कृष्णानगर पुलिस स्टेशन में बताया की दरोगा जागेन्द्र सिंह उसे अपने साथ कहीं ले गया है और दरोगा के खिलाफ एक केस दर्ज कराया है। डीसीपी ने दरोगा को सस्पेंड करने की संस्तुति करते हुए एसपी खीरी को एक चिट्ठी भेजी है। शिकायत सामने आने पर दरोगा और लड़की की तलाश तेज हो गई है।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story