उत्तर प्रदेश

लक्ष्मण सिंह यादव बने यादव महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष

News Desk Editor
20 July 2022 12:57 PM GMT
लक्ष्मण सिंह यादव बने यादव महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष
x

कानपुर के होटल मनोज इंटरनेशनल में आयोजित अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के के एक अधिवेशन में लक्ष्मण सिंह यादव को उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। अधिवेशन में महासभा में नयी ऊर्जा फूंकने तथा लक्ष्मण सिंह यादव द्वारा महासभा को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का आह्वान किया गया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद चौधरी सुखराम सिंह यादव के अलावा अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रमुख महासचिव प्रमोद चौधरी व उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री कप्तान सिंह यादव, पूर्व विधायक जीपी यादव अशोक यादव, यादव महासभा की उत्तर प्रदेश प्रमुख महासचिव प्रमिला यादव काफी गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।

Next Story