लखनऊ

अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में चाय पीने से इंकार किया, बोले क्या भरोसा आप मुझे जहर दे दो! देखिए पूरा वीडियो

Shiv Kumar Mishra
8 Jan 2023 8:06 AM GMT
अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में चाय पीने से इंकार किया, बोले क्या भरोसा आप मुझे जहर दे दो! देखिए पूरा वीडियो
x
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में चाय पीने से इंकार किया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज सपा मीडिया सेल के प्रभारी मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार किए जाने का बाद सवेरे ही रविवार के दिन पुलिस मुख्यालय जा पहुंचे। यकायक पहुँचने से पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया।

जब अखिलेश यादव काफी देर बैठे रहे तो उनके सामने मुख्यालय के अधिकारियों ने चाय प्रस्तुत की। तो पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, हम यहां की चाय नहीं पियेंगे। हम अपनी (चाय) लाएंगे, कप आपका ले लेंगे। हम नहीं पी सकते, ज़हर दे दोगे तो? हमें भरोसा नहीं। हम बाहर से मंगा लेंगे।

उसके बाद काफी देर तक पुलिस मुख्यालय में बैठे रहे हालांकि उसके बाद हजरतगंज पुलिस में मनीष जगन अग्रवाल को तुरंत जेल भेज दिया। सपा कार्यकर्ता भी लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे थे।

स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन सपाई करते रहे। वहीं इस पूरे मामले में लोगों का कहना है जिसे जरा भी राजनीतिक समझ होगी वह क्या ये नहीं कहेगा-सपा प्रदर्शन के लिए गलत मुद्दे चुनती है. जिसकी गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन है उसके सैकड़ों ट्वीट के स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया में तैर रहे हैं।

Next Story