लखनऊ

हाथरस: योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, एसपी-CO समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंड, विनीत जायसवाल बने हाथरस एसपी

Arun Mishra
2 Oct 2020 3:27 PM GMT
हाथरस: योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, एसपी-CO समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंड, विनीत जायसवाल बने हाथरस एसपी
x
हाथरस जिले के डीएम और एसपी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ गैंगरेप और फिर मौत की वारदात से पूरे देश में गुस्सा है। वहीँ अब इस पूरे मामले पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्यवाही करते हुए हाथरस शुक्रवार देर शाम सरकार ने हाथरस मामले में लापरवाही बरतने के चलते जिले के एसपी विक्रांत वीर, सीओ और इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनके अलावा चंदपा कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया गया है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार पर कार्रवाई की तलवार लटकी है। वहीं, शामली के एसपी विनीत जायसवाल को हाथरस का नया एसपी बनाया गया है।

इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि 'उत्तर प्रदेश में माताओं-बहनों के सम्मान-स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित है। इन्हें ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्य में उदाहरण प्रस्तुत करेगा। आपकी उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक माता-बहन की सुरक्षा व विकास हेतु संकल्पबद्ध है। यह हमारा संकल्प है-वचन है।

पीड़िता के गांव में मीडिया व नेताओं की एंट्री वैन

गांव में मीडिया की एंट्री पर रोक लगा दी गई, किसी नेता को जाने नहीं दिया जा रहा है, खुद डीएम जाकर परिवार से धमकी भरे अंदाज में बात कर रहे हैं। पहले गुरुवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को हाथरस जाने से रोका गया। अब शुक्रवार को टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को रोका गया और उनके साथ बदसलूकी की गई. इतना ही नहीं अब पीड़िता के गांव में मीडिया की एंट्री पर भी रोक लगा दी गई है।

शुक्रवार को ही लखनऊ में इस मसले पर प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोट आई, सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया को भी चोटें आई।

अब देश में दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग हो रही है, लेकिन इस बीच स्थानीय प्रशासन की ओर से कई तरह की सख्ती बरती जा रही है।



Next Story