
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ
- /
- 18 मार्च को घोषित होली...
18 मार्च को घोषित होली के अवकाश के बाद 19 मार्च को भी अवकाश घोषित हुआ।

उत्तर प्रदेश सरकार ने 18 मार्च को होली के दिन अवकाश के बाद 19 मार्च शनिवार को भी सरकारी अवकाश घोषित किया है। उत्तर प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार की तरफ से जारी किए गए निर्देश के लिखा गया है कि होली 18 मार्च को है। इसके अतिरिक्त 19 मार्च को भी होली का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 19 मार्च को शनिवार होने की वजह से लगातार तीन दिन सरकारी अवकाश रहेगा। सरकार की तरफ से जारी किए गए 19 मार्च के अवकाश के दिन होली मनाए जाने का निर्देश दिया गया है।
*लगातार तीन दिन रहेगा अवकाश*
18 मार्च को होली -19 मार्च शनिवार को अवकाश घोषित - 20 मार्च को रविवार साप्ताहिक अवकाश
Satyapal Singh Kaushik
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।




