लखनऊ

UP के पुराने 30 हजार प्राइमरी स्कूलों को मिले 717 करोड़, बदल जाएगी स्कूलों की तस्वीर

Shiv Kumar Mishra
11 Jan 2023 9:01 AM GMT
UP के पुराने 30 हजार प्राइमरी स्कूलों को मिले 717 करोड़, बदल जाएगी स्कूलों की तस्वीर
x

उत्तर प्रदेश के पुराने स्कूलों के हालात अब बदलेंगे। राज्य के 30 हजार प्राइमरी स्कूलों के दिन बहुरेंगे। यहां मूलभूत सुविधाएं जुटाने के लिए न तो बजट की कमी होगी और न ही ऑपरेशन कायाकल्प के तहत दूसरे विभागों की मदद की जरूरत होगी।

केंद्र सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत इसके लिए 717 करोड़ रुपए का बजट तय किया है। पूरे देश से ऐसे 2 लाख स्कूलों को चुना गया है। यूपी के सबसे ज्यादा स्कूलों को इसमें शामिल किया गया है। इसके अलावा बिहार महाराष्ट्र के 25-25 हजार स्कूलों को चुना गया है।

महानिदेशक विजय किरन आनंद ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए कहा है कि यू डायस पर दर्ज सबसे पुराने निर्माण वाले स्कूलों को चुना गया है। जहां नामांकन अधिकतम हो। अधिक बालिका वाले स्कूलों को वरीयता दी गई है।

Next Story