लखनऊ

आम आदमी पार्टी ने ओम प्रकाश राजभर पर लगाया बड़ा आरोप, सभाजीत सिंह बोले- ....गोद में बैठने को बेचैन हैं

आम आदमी पार्टी ने ओम प्रकाश राजभर पर लगाया बड़ा आरोप, सभाजीत सिंह बोले- ....गोद में बैठने को बेचैन हैं
x
मंगलवार को सुबह आठ बजे ओम प्रकाश राजभर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के सरकारी आवास पर मुलाकात करने गए थे...

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की घड़ी जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे राजनीतिक समीकरण बनना शुरु हो जाता है, हमेशा से चर्चा में रहने वाले ओम प्रकाश राजभर ने एक अलग ही राजनीतिक सियासत की गर्मी को बढ़ा दी है क्योकि वो कई पार्टी ने नेताओं से अभीतक मिल चुकें है लेकिन जैसे ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मुलाकात की तो आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने राजभर पर बड़ा आरोप लगा दिया।

भाजपा शासन में दलित उत्पीड़न एवं पिछड़ी जातियों के खिलाफ हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए सभाजीत सिंह ने कहा कि हाथरस से लेकर बदायूं तक, कानपुर से लेकर उन्नाव तक दलितों और पिछड़ों के खिलाफ दिल दहला देने वाली घटनाएं हुईं। पीड़ितों के हक में शासन सत्ता के खिलाफ लड़ने का दिखावा करके ओम प्रकाश राजभर ने अपना चेहरा चमकाया आज भाजपा की गोद में बैठने को बेचैन हैं।

बीजेपी चाहे तो उनका इस्तेमाल कर ले, लेकिन उसे दलित एवं पिछड़े समाज का एक वोट नहीं मिलने वाला। दलित एवं पिछड़े समाज के साथी इस धोखे को बखूबी समझ रहे हैं। चुनाव से पहले इनकी असलियत सामने आ जाने से जनता वोट देते वक्त धोखा नहीं खाने वाली। इस धोखे के बदले में दलित और पिछड़े समाज के साथी भाजपा और ओम प्रकाश राजभर की पार्टी को अपने अपने बूथ पर एक एक वोट के लिए तरसा देंगे।

बतादें कि मंगलवार को सुबह आठ बजे ओम प्रकाश राजभर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के सरकारी आवास पर मुलाकात करने गए थे। मुलाकात की इस कड़ी में अहम भूमिका भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने निभाई। इस मुलाकात को भाजपा द्वारा पिछड़ी जातियों के मतों में बिखराव को रोकने की मुहिम से जोड़कर देखा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बातचीत के दौरान राजभर ने स्वतंत्र देव से कहा कि सरकार में जब तक वह थे उनकी एक बात नहीं मानी गई।




Next Story