लखनऊ

आखिर मुलायम सिंह ने कुमार विश्वास को लेकर क्यों कही ये बात?

Shiv Kumar Mishra
23 Nov 2021 11:22 AM GMT
आखिर मुलायम सिंह ने कुमार विश्वास को लेकर क्यों कही ये बात?
x

समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने आज राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव की पुस्तक 'राजनीतिक के उस पार' का विमोचन किया। इस दौरान मंच पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और RJD के मनोज झा एक मंच पर दिखे।

जानकारी के मुताबिक, सपा संरक्षक मुलायम सिंह ने प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास को समाजवादी पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कुमार विश्वास को सपा ज्वाइन करना चाहिए। इससे पहले सपा संरक्षक ने कहा सबको मिलकर देश की चिंता करनी है, मुझे खुशी है कोई द्वेष भावना नहीं है। आज सबको देश की चिंता है। एकता की भावना से देश का विकास होगा।

वहीं इससे पहले प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा मुलायम सिंह नेता नहीं भावना हैं। मुलायम सिंह को सदियां याद करेंगी, आने वाली पीढ़ी मुलायम की महानता याद करेगी, मुलायम सिंह इमोशन का नाम हैं। कुमार विश्वास ने भी देश की वर्तमान हालातों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा देश में जो चल रहा चिंताजनक है, लोकतंत्र में लोगों की बात सुनी जाए।

इससे पहले राजस्थान से मिली एक खबर के मुताबिक उन्हें कांग्रेस से राज्यसभा जाने की भी चर्चा चल रही है, हालांकि यह कोई नई बात नहीं है आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद डॉ कुमार विश्वास की चर्चा कई पार्टियों में शामिल होने की होती रहती है लेकिन आज तक कहीं शामिल नहीं हुए।

Next Story