लखनऊ

अखिलेश ने आज बदल लिए तेवर जब कही ये बड़ी बात

Shiv Kumar Mishra
7 Aug 2021 5:59 PM IST
अखिलेश ने आज बदल लिए तेवर जब कही ये बड़ी बात
x

समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में सबसे अधिक संकट में किसान हैं। प्रदेश के विकास के लिए जमीन वही दे रहा है। किसान तरक्की के खिलाफ नहीं है लेकिन भाजपा सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। काले कानून बनाकर उनको बर्बाद करने पर तुली है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कहा था कि 2022 तक हम किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि आज किसानों की आय क्या है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के राज में किसान बहुत परेशान हैं। वह देश के लिए अन्न उपजाता है और विकास के लिए अपनी जमीन भी देता पर सरकार उसे ठीक तरह से मुआवजा नहीं देती है। यह दुख की बात है कि केंद्र व राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद किसान सबसे ज्यादा परेशान है।

उन्होंने एक बार फिर कहा कि सपा यूपी चुनाव में 400 सीटें जीतने की तैयारी कर रही है। जनता में भाजपा के प्रति भारी गुस्सा है। भाजपा की पराजय निश्चित है। प्रदेश में अमूल के नए प्लांट क्यों नहीं लगे। सपा काल में लगाए गए दो अमूल प्लांट है जहां प्रदेश के किसानों का दूध नहीं लिया जा रहा है। आज सबसे अधिक दलित, पिछड़े और मुस्लिम जेल में हैं। भाजपा सोशल मीडिया पर कुप्रचार कर रही है। सरकार सरकार सच से घबरा रही है। भाजपा सरकार बताए कि उत्तर प्रदेश में बुलेट ट्रेन किस कोने से आ रही है?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सपा से लोगों को जोड़ने का यह सिलसिला जारी रहेगा। आज विभिन्न दलों के नेता अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए हैं। साधु समाज भी सपा का समर्थन कर रहा है। पंचायती निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर सत्याआत्मानंद जी भी हमारे बीच उपस्थित है। हम सभी का स्वागत करते हैं।

भाजपा द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों का सम्मेलन आयोजित करने पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि लोकतंत्र के साथ इससे ज्यादा मजाक नहीं हो सकता। ये दोनों ही चुनाव जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षकों ने भाजपा को जितवाए हैं।

Next Story