
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ
- /
- यजदान बिल्डिंग गिराते...
यजदान बिल्डिंग गिराते समय बड़ा हादसा, मलबे के नीचे कई गाड़ियां दबीं, मजदूरों के घायल होने की भी सूचना

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित यजदान अपार्टमेंट गिराते समय हादसा हो गया। बिल्डिंग का एक हिस्सा नीचे गिर जाने से करीब आधा दर्जन दोपहिया वाहन मलबे में दब गए।
मजदूर भी नीचे दब गए
स्थानीय लोगों का कहना है कि मजदूर भी मलबे के नीचे दब गए हैं। हालांकि, प्रशासन ने इससे इनकार किया है। बताया जा रहा है कि हादसे के कारण एलडीए और ठेकेदार मौके से भाग गए।
जानिए DM ने क्या कहा
जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार का कहना है कि यहां जो यजदान बिल्डिंग बन रही थी उसके ध्वस्तीकरण के आदेश पूर्व में हो चुके थे। पिछले 20 दिनों से इसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो रही थी। यहां किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना नहीं हुई है। मलबा सीमाओं के भीतर है और किसी भी व्यक्ति को क्षति नहीं पहुंची है।
Satyapal Singh Kaushik
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।