लखनऊ

बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का निधन, विधायक राजेश्वर सिंह ने जताया शोक

Shiv Kumar Mishra
18 April 2023 5:10 AM GMT
बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का निधन, विधायक राजेश्वर सिंह ने जताया शोक
x

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का आज निधन हो गया। शारदा प्रताप शुक्ला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे। सपा सरकार में मंत्री रहे। बाद में शिवपाल यादव के साथ उनकी पार्टी के महासचिव बनाए गए थे। लेकिन जब बीजेपी ने राजेश्वर सिंह को टिकिट दिया तो उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली आओर कहा कि में अपने दामाद को विधानसभा में पहुँचाऊँगा।

सरोजनीनगर से वर्तमान विधायक विधायक राजेश्वर सिंह ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि स्तब्ध हूँ, निःशब्द हूँ..!!सरोजनीनगर भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व मंत्री श्री शारदा प्रताप शुक्ला जी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना शोकसंतप्त परिजनों के साथ है, ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति.

वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था। वहीं उन्होंने शुक्रवार को आखिरी सांस ली। वे करीब 77 वर्ष के थे। शारदा प्रताप शुक्ला सरोजनीनगर क्षेत्र के लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते थे। सरोजनीनगर के रहीम नगर इलाके के पड़ियाना गांव निवासी शारदा प्रताप शुक्ला ने राजनीति के मैदान में काफी दूरी तय की। उनके निधन पर लखनऊ के भाजपा नेताओं ने शोक जताया है।

शारदा प्रताप शुक्ला सरोजनीनगर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक चुने गए। एक बार उन्हें यूपी सरकार में मंत्री बनाया गया। उनके निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक जताया है। सरोजनीनगर इलाके के कार्यकर्ता उनके निधन की सूचना के बाद उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने नेता की मौत पर शोक जताया। शारदा प्रताप शुक्ला ने यूपी चुनाव 2022 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उतरे थे। हालांकि, उन्हें जीत नहीं मिल पाई थी।

Next Story