उत्तर प्रदेश

बसपा संसदीय दल के नेता अमरोहा सांसद दानिश अली और उपनेता बने जौनपुर सांसद श्याम सिंह यादव

Special Coverage News
26 May 2019 10:13 PM IST
बसपा संसदीय दल के नेता अमरोहा सांसद दानिश अली और उपनेता बने जौनपुर सांसद श्याम सिंह यादव
x

जौनपुर। लोकसभा चुनाव में गठबंधन की करारी शिकस्त ने उसके समक्ष तमाम राजनीतिक चुनौतियों का पहाड़ खड़ा कर दिया है। इन सियासी मुसीबतों के बीच फिलहाल सबसे अहम बसपा संसदीय दल के नेता दानिश अली और उपनेता के लिए चेहरा जौनपुर से सांसद श्याम सिंह यादव को चुने है।


बसपा संसदीय दल की रविवार को हुई बैठक में यह घोषणा की गई। बैठक में को बसपा संसदीय दल के अमरोहा सांसद कुंवर दानिश अली नेता के रूप में चुनने के लिये पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रस्ताव पेश किया जिसका पार्टी सांसदो ने समर्थन किया और दानिश अली को सर्वसम्मति से संसदीय दल का नेता चुना। वह लोकसभा में नेता होंगे। वही दल की बैठक ने जौनपुर से सांसद श्याम सिंह यादव को दल का उपनेता चुना।

Next Story