लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी से यूपी गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने की मुलाकात

Arun Mishra
28 Jun 2025 12:30 PM IST
मुख्यमंत्री योगी से यूपी गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने की मुलाकात
x
इस मुलाकात में उनके साथ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल, आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर, दीपक गोयल तथा रमाकान्त उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है. इस मुलाकात में उनके साथ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल, आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर, दीपक गोयल तथा रमाकान्त उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

इस दौरान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने प्रदेश के जिलों में गो सेवा के कार्यों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से साझा किया गया। गौशालाओं की स्थिति में और भी सुधार के लिए एवं विभिन्न योजनाओं के संबंध में मुख्यमंत्री ने समस्त पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया है। मार्गदर्शन से गौ सेवा के पदाधिकारियों को आगामी कार्यों को करने के लिए उत्साह मिला है।

मुख्यमंत्री योगी ने इस दौरान कहा कि, गौशालाओं की दुर्दशा सुधारी जाए साथ ही गाय का पोषण पहली प्राथमिकता है, साथ ही उनके हरे चारे और रख रखाव की उचित व्यवस्था हो, जो गाय बीमार हो उसके इलाज की समुचित व्यवस्था हो साथ ही उसके बाद गाय उत्पादों का निर्माण शुरू हो, गौमूत्र, गोबर से कई तरह के उत्पाद बनाए बनाये जाएं।

देखिये- यूपी गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता का Exclusive इंटरव्यू


Next Story