लखनऊ

जानें! पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत पहले से कैसी हैं

सुजीत गुप्ता
12 July 2021 11:57 AM GMT
जानें! पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत पहले से कैसी हैं
x

लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के 'क्रिटिकल केयर मेडिसिन के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में उपचाराधीन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। अस्पताल ने सोमवार को यह जानकारी दी। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी सोमवार को लखनऊ पहुंचने पर कल्याण सिंह को देखने पहुंचीं। सिंह ने स्‍मृति ईरानी से बात भी की।

एसजीपीजीआई की ओर से जारी एक आधिकारिक बुलेटिन में कहा गया कि कल्याण सिंह की हालत बेहतर है और उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। वह अपने रिश्तेदारों और उनकी देखभाल में लगे कर्मचारियों से बातचीत कर रहे हैं। हृदय रोग, तंत्रिका रोग, मधुमेह रोग और गुर्दा रोग विशेषज्ञ समेत वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी है। विशेषज्ञ महत्वपूर्ण मापदंडों और उनकी दैनिक जांच पर नजर रख रहे हैं। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर के धीमान स्वयं उनके इलाज की निगरानी कर रहे हैं।

कल्याण सिंह को चार जुलाई की शाम एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले यहां के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में उनका इलाज चल रहा था।




Next Story