लखनऊ

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, डॉक्टरों का कहना है कि अगले..

सुजीत गुप्ता
20 July 2021 5:58 AM GMT
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक,  डॉक्टरों का कहना है कि अगले..
x

लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की हालत अस्थिर है। उन्हें सांस की तकलीफ लगातार बनी हुई है। उन्हें हाई प्रेशर ऑक्सीजन मास्क (नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन)पर रखा गया। मुंह में मास्क लगाकर ऑक्सीजन दी जा रही है।विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक उनके स्वास्थ्य की पल-पल निगरानी कर रही है डॉक्टरों का कहना है अगले 48 घण्टे अहम हैं।

डॉक्टरों द्वारा संक्रमण व सेप्सिस के चलते एंटीबायोटिक और एंटीफंगल दवाएं दी जा रही हैं। क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सीसीएम) के आईसीयू में भर्ती कल्याण सिंह की में निगरानी में करीब दर्जन भर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगी हुई है। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन बताते हैं कि कल्याण सिंह की सेहत आस्थिर है। उन्हें नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन (एनआईवी) सपोर्ट पर रखा गया है।

मंगलवार सुबह उनकी तबीयत पहले से बेहतर हुई पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे उन्हें फिर से ऑक्सीजन दी गई। बता दें कि सोमवार को उनकी हालत में कुछ सुधार नजर आया है। उनके पेट में दर्द खत्म हो गया है और सूजन कम है। एसजीपीजीआई के क्रिटिकल केयर आईसीयू में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत शनिवार को बिगड़ गई थी।

उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के साथ ही पेट फूल रहा था। ऐसे में रविवार को आक्सीजन थेरेपी दी गई। एंटीबायोटिक्स दवाएं बढाई गई हैं। सोमवार को उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ है। लेकिन बीच-बीच में आक्सीजन सपोर्ट देना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि 89 वर्षीय कल्याण सिंह को गत चार जुलाई को संक्रमण और बेहाशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में चल रहा था।


Next Story