लखनऊ

संविदा कर्मियों के साथ क्रूरता की जा रही, कैसे कोई जी सकता है 8 हजार रुपए में- शैलेंद्र दुबे

Shiv Kumar Mishra
18 March 2023 2:59 PM GMT
संविदा कर्मियों के साथ क्रूरता की जा रही, कैसे कोई जी सकता है 8 हजार रुपए में- शैलेंद्र दुबे
x

विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति की प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयोजक शैलेंद्र दुबे समेत संघ के कर्मचारी नेता मौजूद रहे, इस प्रेस कांफ्रेंस के बाद यूपी सरकार में हड़कंप मच गया, ऊर्जा मंत्री की धमकी से कोई नहीं डरा और थोड़ी देर में ऊर्जा मंत्री के यहाँ से बुलाबा भी आ गया।

शैलेंद्र दुबे ने कहा अब हड़ताल शुरु हो गई है, इससे पहले ऊर्जा मंत्री जी ने कहा कमेटी बना देंगे। हमने कहा था हड़ताल हमारा लक्ष्य नहीं है। ऊर्जा मंत्री ने कहा वार्ता के लिए दरवाजे खुले हैं। लेकिन वार्ता के लिए ना तो कल बुलाया गया न आज तो फिर क्या बातचीत होगी।

शैलेंद्र दुबे ने कहा 1332 आउटसोर्सिंग कर्मियो को निकाला गया। संविदा कर्मियों के साथ क्रूरता की जा रही। हमसे कोई वार्ता नहीं की जा रही है। हम पर तोड़फोड़ के आरोप लगाए जा रहे, हम अहिंसा वाले हैं, शांतिपूर्ण ढंग से काम छोड़ा। कई इकाई बंद होने की कगार पर है। 'हम जिम्मेदार नहीं हैं,आपने वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की' ऊर्जा संपति हमारी मां है हम पूजा करते हैं। इसके साथ हम छेड़खानी नही करेंगे।

शैलेंद्र दुबे ने कहा कि संविदा कर्मियों को 8 हजार रुपए मिलता है। 8 हजार रुपए में कैसे कोई जी सकता है। हमने कहा था सांकेतिक हड़ताल को ज्यादा सख्त मत कीजिए हमारे बिजली कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया, 'सेवा समाप्त की गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे'। हम यही बैठेंगे जब तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। कोर्ट में हमारे वकील देख रहे हैं।

इस प्रेस वार्ता के बाद यूपी ऊर्जा मंत्री ने संघ के नेता शैलेन्द्र दुबे से बातचीत के लिए अपने आवास प्र बुलाया है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के आवास पर बैठक चल रही विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे मौजूद है। उनके साथ कई विद्युत् संगठन के नेता भी बैठक में मौजूद है। मांगों को लेकर ऊर्जा मंत्री के साथ हो रही वार्ता।

शैलेन्द्र दुबे ने कहा


Next Story