लखनऊ

UP : साइबर थानों में तैनात प्रभारी अधिकारियों के सीयूजी नम्बर जारी, देखिए- सूची

Arun Mishra
11 Aug 2020 8:32 PM IST
UP : साइबर थानों में तैनात प्रभारी अधिकारियों के सीयूजी नम्बर जारी, देखिए- सूची
x
साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु साइबर क्राइम थाना लखनऊ व गौतमबुद्धनगर के अतिरिक्त 16 परिक्षेत्रीय मुख्यालयों पर स्थापित साइबर क्राइम थाने सुचारू रूप से संचालित

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में प्रदेश में बढ़ रहे साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु साइबर क्राइम थाना लखनऊ व साइबर क्राइम थाना गौतमबुद्धनगर के अतिरिक्त 16 परिक्षेत्रीय मुख्यालयों पर एक-एक साइबर क्राइम थाने की स्थापना की गयी है।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने आज लोकभवन स्थित अपने सभा कक्ष में साइबर अपराधों की रोकथाम से सम्बन्धित समीक्षा बैठक की। बैठक में बताया गया कि लखनऊ व गौतमबुद्धनगर के साथ-साथ 16 परिक्षेत्रों में स्थापित साइबर थानों को पूर्णतया क्रियाशील करा दिया गया है। इस पर श्री अवस्थी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि साइबर थानों में तैनात प्रभारी अधिकारियों के सी0यू0जी0 नम्बर का सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय ताकि आम जनमानस को इसकी जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी होने से साइबर अपराधों से पीड़ित लोग सम्बन्धित साइबर थानों में अपनी शिकायतें आसानी से दर्ज करा सकेगे।

साइबर क्राइम थानों में तैनात प्रभारी अधिकारियों के सीयूजी नम्बर क्रमशः

साइबर क्राइम थाना लखनऊ-7839876640,

साइबर क्राइम थाना गौतमबुद्धनगर-7839876650,

साइबर क्राइम थाना मिर्जापुर-7839876627,

साइबर क्राइम थाना गोण्डा-7839876628,

साइबर क्राइम थाना आजमगढ़-7839876629,

साइबर क्राइम थाना सहारनपुर-7839876635,

साइबर क्राइम थाना अलीगढ़- 7839876641,

साइबर क्राइम थाना कानपुर, 7839876675,

साइबर क्राइम थाना बांदा-7839876642,

साइबर क्राइम थाना आगरा-7839876645,

साइबर क्राइम थाना मुरादाबाद-7839876646,

साइबर क्राइम थाना वाराणसी-7839876647,

साइबर क्राइम थाना झांसी-7839876648,

साइबर क्राइम थाना प्रयागराज-7839876652,

साइबर क्राइम थाना अयोध्या-7839876653,

साइबर क्राइम थाना बरेली-7839876671,

साइबर क्राइम थाना बस्ती-7839876672,

साइबर क्राइम थाना गोरखपुर-7839876674 है।

अवस्थी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि साइबर अपराधियों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाही करते हुए साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाय। वर्तमान में कोविड-19 (कोरोना वायरस) की महामारी के समय साइबर अपराधियों द्वारा अपराध के नये-नये तरीके अपनाये जा रहे हैं जैसे- प्रधानमंत्री केयर फंड के नाम पर धोखाधड़ी, रोजमर्रा के सामान की ऑनलाइन डिलीवरी व उक्त महामारी से राहत दिलाने के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से सम्बन्धित धोखाधड़ी इत्यादि पर प्रभावी अंकुश लगाया जाय।

बैठक में सचिव गृह भगवान स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, श्री नवनीत सिकेरा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Next Story