
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ
- /
- Deputy director...
लखनऊ
Deputy director Vimlesh Audichya : यूपी पर्यटन विभाग के उप निदेशक ने छत से कूदकर की आत्महत्या
Shiv Kumar Mishra
21 Feb 2023 12:43 PM IST

x
लखनऊ: यूपी पर्यटन विभाग के उप निदेशक विमलेश औदिच्य ने अपने घर की छत्त से कूदकर आत्महत्या कर ली। इसी साल विमल औदिच्य सेवानिवृत होने वाले थे। आखिर किस वजह से आत्महत्या की अभी स्तिथि साफ नहीं हुई है।
उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग में उप निदेशक के पद पर तैनात विमलेश औदिच्य ने मुंबई में घर की 12वीं मंजिल से कूदकर दी अपनी जान डे दी। विमल अपने घर मुंबई पहुंचे हुए थे। अभी जानकारी नहीं मिली है उन्होंने किस कारण से मुंबई में घर की 12वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। विमलेश लखनऊ में पर्यटन निदेशालय में तैनात थे।
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक उप निदेशक विमलेश अपने विभागीय प्रमुख सचिव से परेशान थे। उप निदेशक विमलेश का इसी साल दिसंबर में रिटायरमेंट होना था। रिटायरमेंट के कुछ समय पहले यकायक आत्महत्या से हड़कंप मच गया।
Next Story




