लखनऊ

भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद राजभर का बदला सुर, बनेगा ये समीकरण

सुजीत गुप्ता
4 Aug 2021 12:02 PM GMT
भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद राजभर का बदला सुर, बनेगा ये समीकरण
x

योगी सरकार में मंत्री रहते भाजपा और सरकार की नीतियों को कोसने वाले राजभर मंगलवार सुबह छह बजे प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर के साथ स्वतंत्र देव के घर पहुंचे थे। करीब एक घंटे तक बंद कमरे में हुई बातचीत के बाद ओम प्रकाश ने मीडियाकर्मियों से कहा कि स्वतंत्र देव पहले पिछड़ों के नेता हैं फिर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से उनकी मुलाकात के बाद लगातार ये कयास लगाए जा रहे हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एनडीए में शामिल हो सकते हैं। खुद राजभर ने भी कहा था कि अगर भाजपा उनकी पुरानी मांगें मान ले तो एनडीए में आने पर विचार करेंगे। राजनीति में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता। भाजपा से उनकी लड़ाई सिर्फ मुद्दों की है।

सुभासपा ने वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा से गठबंधन कर लड़ा था और चार सीटों पर जीत हासिल की थी। वर्ष 2019 में मतभेद होने पर यह पार्टी भाजपा से अलग हो गई थी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की मुलाकात के बाद विपक्षी नेताओं में भी खलबली मच गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर भाजपा से मिलकर पिछड़ों और दलितों को धोखा दे रहे हैं।

Next Story