लखनऊ

पूर्व चीफ़ सेकेट्री बनेंगे यूपी में सपा से राज्यसभा सांसद

Shiv Kumar Mishra
12 Feb 2024 12:10 PM GMT
पूर्व चीफ़ सेकेट्री बनेंगे यूपी में सपा से राज्यसभा सांसद
x
Former Chief Secretary will become Rajya Sabha MP from SP in UP

उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में 1978 बैच के पूर्व IAS अफ़सर आलोक रंजन का नाम राज्यसभा सांसद बनने की रेस में काफी आगे चल रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव रह चुके आईएएस आलोक रंजन को समाजवादी पार्टी राज्यसभा भेजना चाहती है इसके साथ ही अखिलेश यादव अपने कोटे से अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन और रामजीलाल सुमन को भी राज्यसभा भेजने की तैयारी में है।

अभी आधिकारिक रूप से समाजवादी पार्टी ने इस बात का एलान नही किया है लेकिन राजनीतिक गलियारों से लेकर ब्यूरोकेसी के जानकार अफ़सरो की माने तो IAS आलोक रंजन को बेहद काबिल और वफादार नौकरशाह बता रहे है क्योकि IAS आलोक रंजन IAS जावेद उस्मानी के बाद सबसे भरोसेमंद अफ़सर पूर्व CM अखिलेश यादव के रहे है।

समाजवादी पार्टी की सरकार में वह UP के चीफ़ सेकेट्री के साथ साथ मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार के साथ साथ चेयरमैन UPSIDC भी थे। अब देखिए थोड़ी देर में ही इस सबसे पर्दा उठ जाएगा।

कौन है आईएएस आलोक रंजन

आलोक रंजन (जन्म 9 मार्च 1956) यूपी कैडर से 1978 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। वह दो साल से अधिक समय तक उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव का पद संभालने के बाद 1 जुलाई 2016 को सेवानिवृत्त हुए।

सेवानिवृत्ति के बाद, उन्हें यूपी के मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार और यूपीएसआईडीसी (उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। राज्य विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी सरकार की हार के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया

कौन हैं जया बच्चन?

मशहूर फिल्म अभिनेता और महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन को समाजवादी पार्टी पांचवीं बार लगातार राज्यसभा भेज सकती है। पार्टी वर्ष 2004 से लगातार उन्हें राज्यसभा भेज रही है। वर्ष 1992 में भारत सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्मश्री सम सम्मानित किया था। राज्यसभा में अपने अलग अंदाज के कारण वह काफी चर्चा में रहती हैं। जया बच्चन का जन्म 9 अप्रैल 1948 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। उन्होंने नागपुर में भी अपना बचपन बिताया। बॉलीवुड फिल्मों की वह सफल अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने अपने जीवन काल में 9 फिल्मफेयर अवार्ड भी अपने नाम किए।

अमिताभ बच्चन से उनकी शादी 1973 में हुई थी। उनके पुत्र अभिषेक बच्चन भी फिल्मों में अभिनेता हैं। उनकी एक पुत्री श्वेता बच्चन नंदा हैं। श्वेता की शादी दिल्ली में कपूर परिवार के उद्योगपति पोते निखिल नंदा से हुई। उनके दो बच्चे नव्या नवेली और अगस्त्य नंदा हैं। अभिषेक बच्चन की शादी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से हुई है। उनकी एक बेटी आराध्या बच्चन है। बच्चन परिवार का मुलायम परिवार से करीबी नाता रहा है। अमिताभ बच्चन कांग्रेस के टिकट पर इलाहाबाद से सांसद भी रह चुके हैं।

कौन हैं रामजी लाल सुमन?

रामजी लाल सुमन समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते हैं। वर्ष 1999 से 2009 तक वे दो टर्म फिरोजाबाद लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। अखिलेश यादव ने पिछले दिनों उन्हें पार्टी का एक बार फिर राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया था। समाजवादी पार्टी के दलित नेताओं में बड़ा चेहरा के रूप में उनकी पहचान रही है। रामजी लाल सुमन का जन्म 25 जुलाई 1950 को हाथरस जिले के बहदोई गांव में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई। उनकी माध्यमिक शिक्षा हाथरस में और उच्च शिक्षा आगरा कॉलेज आगरा में संपन्न हुई। रामजीलाल सुमन पहली बार 1977 में लोकसभा पहुंचे थे।

कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही वे छात्र राजनीति में सक्रिय हो गए थे। इंदिरा गांधी की ओर से लगाई गई इमरजेंसी के दौरान वह हॉस्टल से जेल भेजे गए थे। उन्होंने जेल से लौटने के बाद लॉ की पढ़ाई की। महज 26 साल की उम्र में पहली बार रामजीलाल सुमन ने जनता पार्टी के टिकट पर फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा। लोकसभा के लिए चुने गए। 1977 के बाद 1989 में फिर से संसद पहुंचे। चंद्रशेखर के करीबी रहे रामजीलाल सुमन को 1991 में श्रम कल्याण महिला कल्याण एवं बाल विकास जैसे मंत्रालय का केंद्र में राज्य मंत्री बनाया गया।

1993 में समाजवादी पार्टी के गठन के बाद रामजीलाल सुमन ने मुलायम सिंह यादव का साथ देने का संकल्प लिया। वे मुलायम के भरोसेमंद बने रहे। रामजीलाल सुमन 1999 में समाजवादी पार्टी की टिकट पर फिरोजाबाद लोकसभा से चुनाव लड़े और एक बार फिर जीते। 2004 में समाजवादी पार्टी ने अपने भरोसेमंद सिपाही पर भरोसा जताते हुए उन्हें एक बार फिर चुनाव लड़ाया। रामजीलाल सुमन को फिर से जीत मिली। अब वे अखिलेश के साथ खड़े दिख रहे हैं।

Next Story