लखनऊ

पूर्व CM कल्याण सिंह अस्पताल में भर्ती, CM योगी व फिर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिया हालचाल

सुजीत गुप्ता
4 July 2021 9:49 AM GMT
पूर्व CM कल्याण सिंह अस्पताल में भर्ती, CM योगी व फिर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिया हालचाल
x

लखनऊ। उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) को शनिवार देर रात डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराना पड़ा। वहीउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रविवार को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कल्याण सिंह से मुलाकात की। तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी लखनऊ दौरे पर हैं। उन्होंने भी अस्पताल पहुंचकर कल्याण सिंह का कुशल क्षेम की जानकारी ली। और शीघ्र ही उनके स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना भी किया।

संस्थान में मेडिसिन विभाग के डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। संस्थान के प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह के अनुसार उनकी तबीयत स्थिर है। पिछले सप्ताह भी उनको लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। संस्थान में हुई जांच में यूरिया व क्रिएटिनिन बढ़ा है।

लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह जी के कुशल क्षेम की जानकारी ली।मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूँ।

पिछले साल सितंबर में कल्याण सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उसके बाद उन्हें लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। पीजीआई में हालत स्थिर होने के बाद कल्याण सिंह के परिवार ने उन्हें गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में स्थित यशोदा अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। यहां भर्ती रहने के बाद अक्टूबर में कल्याण सिंह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

Next Story