लखनऊ

हे केशव यह क्या कह दिया.....

Shiv Kumar Mishra
22 Aug 2022 10:18 AM IST
हे केशव यह क्या कह दिया.....
x

अली मेहंदी

किसी शायर ने बेहद मुकम्मल तरीके से अपनी अहमियत बताते हुए यह शेर कहा है जोकि आजकल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के तेवरों को बेहद सटीकता और संजीदगी से बयान कर रहा है।

मैं हमेशा आसमानों में रह नहीं सकता

मगर यह बात जमीनों से कह नहीं सकता

लगा कर देख लो जो भी हिसाब आता हो

मुझे घटाकर वह गिनती में रह नहीं सकता

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए लगातार नाम के कयास लगाए जा रहे हैं। इसके बीत यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक ट्वीट से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गयी है। रविवार को केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर फिर से सियासत में हलचल पैदा कर दी है। केशव प्रसाद ने ट्विट कर लिखा, संगठन सरकार से बड़ा है। केशव के इस ट्वीट के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर आहट साफ दिखने लगी है। केशव के ट्वीट से बड़े सियासी मायने भी निकलने शुरू हो गए हैं। केशव के ट्विट से उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी भी देने के संकेत निकल रहे हैं।

हालांकि अभी पार्टी की ओर से किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है। बीते दिनों योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। जिसके बाद भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश में काफी दिनों से जुटी हुई है। कयास ये भी लगाए जा रहे है कि भारतीय जनता पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर एक बार फिर से बड़ा दांव चल सकती है। ऐसे में उम्मीद है कि इसी हफ्ते पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम भी घोषित कर सकती है।

इन्हीं अटकलों के बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने एक ट्वीट कर सियासी रूप से बड़ा संकेत दे दिया है। दरअसल गाजियाबाद में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल की पहली बैठक में शामिल होने के बाद केशव प्रसाद ने एक ट्वीट किया।

गौरतलब है कि यूपी में भाजपा को नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश है। पिछले पांच महीने से नए नाम पर मंथन चल रहा है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी का नाम भी चलता रहा है। इनके अलावा ब्राम्हण नेताओं में पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, सांसद सुब्रत पाठक का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष के लिए कुछ लोगों द्वारा समय समय पर चलाया जाता रहा है।

वंदे मातरम

Next Story