
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ
- /
- Lucknow News in Hindi...
Lucknow News in Hindi - एक्सीडेंट में गंभीर घायल DIG संतोष कुमार सिंह का निधन, मौत से जौनपुर में मातम

होमगार्ड मुख्यालय में तैनात डीआईजी एसके सिंह का बुधवार देर रात पीजीआई में निधन हो गया। बीती चार फरवरी को होम गार्ड काडर के डीआईजी संतोष कुमार सिंह जौनपुर से लखनऊ आते वक्त प्रतापगढ़ में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
हादसे के बाद से लगातार थे कोमा में
डीआईजी एसके सिंह को गंभीर रूप से घायल अवस्था में लखनऊ के सहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया था। घायल होने के बाद से वह लगातार कोमा में रहे और आईसीयू में एडमिट थे। जहां बुधवार देर रात एसके सिंह ने आखिरी सांस ली।
आज होगा अंतिम संस्कार
डीआईजी संतोष कुमार सिंह का अंतिम संस्कार आज बैकुंठ धाम किया जाएगा। वहीं डीआईजी एसके सिंह के निधन पर उनके विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। एसके सिंह डीआई मुख्यालय में तैनात थे।




