लखनऊ

यूपी : प्रेमी के साथ घूम रही पत्नी को देखकर पति ने खोया आपा, चाकू से गोदकर की हत्या

Arun Mishra
28 Feb 2021 6:25 AM GMT
यूपी : प्रेमी के साथ घूम रही पत्नी को देखकर पति ने खोया आपा, चाकू से गोदकर की हत्या
x
वारदात कर भाग रहे रफीक को स्थानीय लोगों ने दबोचकर धुना फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रेमी संग घूम रही अफसाना (25) की पति रफीक ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी। वारदात कर भाग रहे रफीक को स्थानीय लोगों ने दबोचकर धुना फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

गायत्रीनगर निवासी मो. रफीक दर्जी है। पत्नी अफसाना से उसकी अनबन रहती थी। एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक अफसाना की एक युवक से दोस्ती थी। रफीक को यह बात पसंद नहीं थी। उसने पत्नी को कई बार समझाने का प्रयास किया था। शनिवार सुबह अफसाना पांच साल की बेटी को घर में अकेले छोड़ कर चली गई थी। बेटी को रोते देख रफीक पत्नी को तलाश रहा था।

पूरा दिन खोजबीन करने के बाद अफसाना शाम को प्रेमी के साथ गली में घूमते हुए दिखाई पड़ी। पत्नी को देखते ही रफीक आपा खो बैठा। वह चाकू लेकर गली में दौड़ पड़ा। पति का हिंसक रवैया देख अफसाना ने भागने का प्रयास किया, जिसे रफीक ने पीछा करते हुए दबोच लिया। आरोपी ने चाकू से पत्नी के सीने और पेट पर ताबड़तोड़ कई बार कर दिए। अफसाना खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।

डीसीपी नॉर्थ जोन रहीश अख्तर के मुताबिक पति ने अपनी पत्नी को चाकू से हमला कर दिया जिसके बाद डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया और पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जैसे ही मृतका के परिजन की तरफ से कोई तहरीर आती है आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Next Story