लखनऊ

कल्‍याण सिंह की हालत बेहद नाजुक, "मैकेनिकल वेंटिलेशन" से दिया जा रहा ऑक्सीजन

सुजीत गुप्ता
21 July 2021 7:22 AM GMT
कल्‍याण सिंह की हालत बेहद नाजुक, मैकेनिकल वेंटिलेशन से दिया जा रहा ऑक्सीजन
x
89 वर्षीय कल्याण सिंह को गत चार जुलाई को संक्रमण और बेहाशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज....

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्याण सिंह की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। अब वह खुद से ऑक्सीजन नही ले पा रहे हैं। जिसकी वजह से उनके फेफड़ों और खून में पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति नही हो पा रही है। फेफड़े, दिल, गुर्दा, लिवर की पर दबाव बढ़ गया है। इसका असर दिमाग पर भी पड़ रहा है। जिसके चलते मंगलवार की रात डॉक्टरों ने कल्याण के गले में ट्यूब डालकर फेफड़ों को ऑक्सीजन देनी शुरू की। इसे चिकित्सा भाषा में इंट्यूबेट (मैकेनिकल वेंटिलेशन) कहते हैं।

एसजीपीजीआई के बयान के मुताबिक, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए और उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर निरंतर ध्यान रख रहे हैं। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर. के. धीमान कल्याण सिंह के इलाज की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।

बतादें कि सोमवार को उनकी हालत में कुछ सुधार नजर आया है। उनके पेट में दर्द खत्म हो गया है और सूजन कम है। लेकिन मंगलवार सुबह उनकी तबीयत पहले से बेहतर हुई पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे उन्हें फिर से ऑक्सीजन दी गई। एसजीपीजीआई के क्रिटिकल केयर आईसीयू में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत शनिवार को बिगड़ गई थी।

उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के साथ ही पेट फूल रहा था। ऐसे में रविवार को आक्सीजन थेरेपी दी गई। एंटीबायोटिक्स दवाएं बढाई गई हैं। सोमवार को उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ था। लेकिन बीच-बीच में आक्सीजन सपोर्ट देना पड़ रहा था। गौरतलब है कि 89 वर्षीय कल्याण सिंह को गत चार जुलाई को संक्रमण और बेहाशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में चल रहा था।

Next Story