लखनऊ

MLA Rajeshwar Singh:विधायक राजेश्वर सिंह आज नए रोल में आए नजर, नहीं जानते होंगे आप?

Shiv Kumar Mishra
13 May 2022 8:31 AM GMT
MLA Rajeshwar Singh:विधायक राजेश्वर सिंह आज नए रोल में आए नजर, नहीं जानते होंगे आप?
x

MLA Rajeshwar Singh: उत्तर प्रदेश के नव निर्वाचित लखनऊ की सरोजनी नगर क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह आज एक नए रोल में दिखाई दिये। डॉ. राजेश्वर सिंह आज सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिसिंग एडवोकेट के तौर पर पेश हुए और याचिकाकर्ता की तरफ से उन्होंने बहस भी की।

कौन है डॉ. राजेश्वर सिंह

यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी रहे राजेश्वर सिंह ने इस्तीफ़ा देकर ED ज्वाइन की थी। और इसके बाद ED से इस्तीफ़ा देकर बीजेपी में आये और चुनाव जीतकर विधायक बने। और इसके बाद आज वह सुप्रीम कोर्ट में वकील के तौर पर पेश हुए । बता दे कि कुछ महीने पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद भाजपा में शामिल हुए राजेश्वर सिंह ने लखनऊ की सरोजिनी नगर विधानसभा सीट पर भारी अंतर से जीत हासिल की। राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अभिषेक मिश्रा को 55,000 से अधिक मतों के अंतर से करारी शिकस्त दी।

राजनीति के मैदान में कदम रखने से पहले ईडी के संयुक्त निदेशक के रूप में, राजेश्वर सिंह का शानदार कार्यकाल रहा। राजेश्वर सिंह ने एक आईपीएस अधिकारी के रूप में उत्तर प्रदेश पुलिस में 10 से अधिक वर्षों तक और ईडी में कई उच्च पदों पर लगभग 14 वर्षों तक सेवा की। राजेश्वर सिंह ने स्वैच्छिक सेवनिवृत्ति (VRS) लेने के बाद 1 फरवरी को अपने एक बयान में कहा था, कि वो जनता के प्रति सेवा और राष्ट्र के प्रति अपने पूर्ण समर्पण की भावना को राजनीति के जरिए ही एक नए आयाम तक पहुंचा सकते हैं। लिहाजा सेवानिवृत्ति से 11 साल पहले ही उन्होंने VRS लिया और भाजपा ज्वाइन कर प्रचंड वोटों से जीत और जनता का विश्वास हांसिल किया।

इस समय डॉ. राजेश्वर सिंह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे है। डॉ. राजेश्वर सिंह हमेशा चर्चित अधिकारियों सुमार रहे। हमेशा कुछ अलग करने की हसरत रखने वाले डॉ. राजेश्वर सिंह अब देश की जनता की सेवा एक नेता और एक अच्छे वकील के रूप में करेंगे।

Next Story