लखनऊ

MLC आशुतोष सिन्हा ने उठाई अनुदेशकों के नियमितीकरण की मांग, विधानपरिषद सभापति ने सरकार को कार्यवाही के लिए तत्काल भेजा, देखें वीडियो

Shiv Kumar Mishra
23 Feb 2023 5:46 AM GMT
MLC आशुतोष सिन्हा ने उठाई अनुदेशकों के नियमितीकरण की मांग, विधानपरिषद सभापति ने सरकार को कार्यवाही के लिए तत्काल भेजा, देखें वीडियो
x
सभापति ने सरकार के पास भेजा

आज विधान परिषद स्नातक खण्ड वाराणसी क्षेत्र आशुतोष सिंहा ने उत्तर प्रदेश की विधान परिषद में बजट सत्र के दौरान अनुदेशकों के मुद्दे को विधान परिषद में उठाया। एमएलसी ने कहा कि मान्यवर में सरकार ध्यान अनुदेशकों के समस्या की ओर दिलाना चाहता हूँ। मान्यवर अनुदेशकों को कुशल श्रमिक का भी मानदेय नहीं मिलता है। मान्यवर 9000 हजार के वेतन में कैसे अपना पालता है वो वही जानता है, वर्तमान महंगाई में परिवार का भरण पोषण करना अत्यंत मुश्किल काम है।

एमएलसी आशुतोष सिंहा ने कहा मान्यवर अनुदेशकों को नियमितीकरण बहुत आवश्यक है। साथ ही स्कूल में उनका उत्पीड़न किया जाता है छात्र संख्या कम होने पर उनकी सेवा समाप्त की जाती है। उनके ट्रांसफर पोस्टिंग भी एक बड़ी समस्या है। उनको न्याय दिलाया जाए उनका उत्पीड़न रोका जाना अत्यंत आवश्यक है। महोदय उनकी समस्या का निदान कर हमें भी अवगत कराया जाए।

आशुतोष सिंहा के सवाल पर विधानपरिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह ने सरकार को उनका प्रश्न भेज कर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए तुरंत संस्तुति की।

इन सवालों को लेकर परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवाजी यादव सपा के प्रदेश अध्यक्ष से मिले थे। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने तत्काल आशुतोष सिंहा जी को यह सवाल उठाने के लिए कहा था। जिसे कल सदन में उठाया गया है।

इस सवाल को पूंछने के लिए सोनभद्र जिले के परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के अनुदेशक व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवीन्द्र बहादुर सिंह द्वारा आशुतोष सिन्हा सदस्य विधान परिषद स्नातक खण्ड वाराणसी उत्तर प्रदेश (एम०एल०सी०) को 8जनवरी 2023 को शोसल मिडिया के माध्यम से ज्ञापन दिया था।

उस पर तत्काल आशुतोष सिन्हा अपने लेटर पैड पर अनुदेशकों के नियमित करण के संदर्भ में सरकार को लिखा था। आज उसी सवाल को उन्होंने सदन में उठाया और सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है।



Next Story