
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ
- /
- Mulayam Singh Yadav...
Mulayam Singh Yadav News: मुलायम सिंह की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर शिफ्ट किये गए..

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की तबीयत अचानक बिगड़ने खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। शिवपाल यादव और प्रतीक यादव मेदांता में ही मौजूद हैं। अखिलेश यादव और अपर्णा यादव अचानक दिल्ली रवाना हो गए हैं। बता दें कि खुद डॉ. नरेश त्रेहन मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।
मुलायम सिंह की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर शिफ्ट किये गए..
मुलायम सिंह यादव की तबियत लगातार बिगड़ रही है। उनको वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। उनकी तबियत की खबर सुनकर लखनऊ से लेकर इटावा तक हड़कंप मचा हुआ है। सब जगह से परिजन गुरुग्राम पहुँच रहे है।
तकरीबन 82 साल के हो चुके मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा था। उन्हें जून में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अभी तक अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में ही भर्ती थे। रविवार दोपहर अचानक उनको सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी। इसके बाद उन्हें तत्काल आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। जांच में पता चला कि उनका ऑक्सिजन लेवल और ब्लड प्रेशर कम हो गया था।
जानकारी के मुताबिक, मेदांता के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेश त्रेहन खुद मुलायम सिंह यादव की निगरानी कर रहे हैं। शिवपाल यादव और मुलायम के दूसरे बेटे प्रतीक यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। वहीं सेहत खराब होने की खबर सुनने के बाद अखिलेश यादव और अपर्णा यादव भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।