लखनऊ

Mulayam Singh Yadav Latest Health Update: मुलायम सिंह की हालत कल से थोड़ा बेहतर, स्थिति अभी भी नाजुक

Shiv Kumar Mishra
5 Oct 2022 2:01 PM IST
Mulayam Singh Yadav Latest Health Update: मुलायम सिंह की हालत कल से थोड़ा बेहतर, स्थिति अभी भी नाजुक
x

समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की सेहत को लेकर अस्पताल ने उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। जारी ताजा अपडेट के अनुसार नेता जी की तबीयत अभी स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम बराबर उनके स्वास्थ्य पर बराबर नजर बनाए हुए है।

डॉक्टरों के अनुसार नेता जी की हालात में कल की अपेक्षा थोड़ा सुधार हुआ है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का हेल्थ बुलेटिन जारी कर दिया गया है। मुलायम सिंह यादव लगातार चौथे दिन वेंटिलेटर पर हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत परिवार के कई सदस्य दिल्ली में मौजूद हैं।

मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। लगातार चौथे दिन भी नेता जी वेंटिलेटर पर हैं। मुलायम सिंह यादव की सेहत में ज्यादा सुधार नहीं दिख रहा है। देर रात डॉक्टरों ने नेताजी की सेहत को लेकर आपात बैठक की। बता दें, मुलायम सिंह यादव मेदांता के आईसीयू में भर्ती हैं। अखिलेश समेत परिवार के कई सदस्य दिल्ली में मौजूद हैं।

मुलायम सिंह यादव की तबियत अभी भी नाजुक बनी हुई है। आज बुधवार को मेदांता अस्पताल ने मुलायम सिंह यादव की सेहत को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी क्रिटिकल बनी हुई है। मुलायम सिंह को इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार सपा संरक्षक के इलाज में जुटी हुई है।

Next Story