लखनऊ

पीएम मोदी कल्याण सिंह की हालत को लेकर चिंतित, पुत्र राजवीर से फोन पर की बात, योगी आदित्यनाथ से भी फोन पर कहीं ये बात!

सुजीत गुप्ता
5 July 2021 8:19 AM GMT
पीएम मोदी कल्याण सिंह की हालत को लेकर चिंतित, पुत्र राजवीर से फोन पर की बात, योगी आदित्यनाथ से भी फोन पर कहीं ये बात!
x

लखनऊ। उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) को शनिवार देर रात डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराना पड़ा। लेकिन नाजुक हालत होने की वजह से रविवार शाम लगभग सायं 5:30 पर संजय गांधी पीजीआई केक्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में भर्ती किया गया. वही उनकी हालत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिंतित हैं। उन्होंने कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर को फोन कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन कर सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बात कही।

उधर कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने लोहिया संस्थान पहुंचे. वहां उन्होंने कल्याण सिंह का हाल-चाल जाना और डॉक्टरों से भी बात की. वहीं रविवार को लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री को जैसे ही पता चला कि कल्याण सिंह की तबियत खराब है और वो अस्पताल में भर्ती हैं उन्होंने अपने कार्यक्रम में बदलाव किया और तुरंत लोहिया अस्पताल पहुंचे. इस दौरान उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी थे.

पिछले साल सितंबर में कल्याण सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उसके बाद उन्हें लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। पीजीआई में हालत स्थिर होने के बाद कल्याण सिंह के परिवार ने उन्हें गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में स्थित यशोदा अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। यहां भर्ती रहने के बाद अक्टूबर में कल्याण सिंह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

Next Story